विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ-बदायूं हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में 30 वर्षीय प्रदीप की मौत, 2 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Published: Sat, 22 Aug 2026 05:49 PM (IST)

मेरठ-बदायूं हाईवे पर जुनावई में ब्लॉक मुख्यालय के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में बदायूं निवासी 30 वर्षीय प्रदीप की ...और पढ़ें

प्रदीप का फाइल फोटो

प्रदीप का फाइल फोटो

संवाद सहयोगी, जुनावई (संभल)। मेरठ-बदायूं हाईवे पर ब्लाक मुख्यालय के सामने दो बाइक की भिड़ंत में बदायूं निवासी प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, लेकिन डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे बाइक सवार को ज्यादा चोट नहीं आई।

बदायूं की सहसवान तहसील के गांव शिकारपुर निवासी प्रदीप खेती किसानी करते थे। शनिवार को वह किसी काम से जुनावई स्थित पेट्रोल पंप पर गए थे।

दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से अपने गांव से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ब्लाक मुख्यालय के सामने पहुंची कि तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से उनकी भिड़ंत हो गई।

दूसरी बाइक को मढ़कावली निवासी मनोज चला रहा था। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर गई लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मनोज को ज्यादा चोट नहीं आई।

हादसे की खबर सुनकर स्वजन भी यहां आ गए। प्रदीप के भाई योगेंद्र ने बताया कि प्रदीप कुमार अपने पीछे पत्नी रेखा देवी, तीन वर्षीय बेटी मानी और दो वर्षीय बेटे अनमोल को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- संभल में भावुक हुए SP केके बिश्नोई: विदाई समारोह में छलके आंसू, DM ने पानी पिलाकर संभाला; सजी गाड़ी को धक्का देकर दी विदाई