सड़क हादसे में बदायूं के किसान की मौत
चन्दौसी : सड़क हादसे में जिला बदायूं के किसान की मौत हो गई। बनियाठेर पुलिस ने मृतक के पित
चन्दौसी : सड़क हादसे में जिला बदायूं के किसान की मौत हो गई। बनियाठेर पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिला बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के गांव सराय बघौली निवासी विपिन शर्मा(23) पुत्र मुनेश शर्मा खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। दस दिन पहले वह हरिद्वार निवासी अपने चचिया ससुर के घर गया था। शुक्रवार की रात वह ट्रेन से मुरादाबाद आया था। शनिवार की सुबह सात बजे चन्दौसी के मुरादाबाद बाइपास रोड पर विश्वकर्मा धर्मकांटा के निकट सड़क किनारे विपिन का शव पड़ा मिला। सिर व शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना पाकर बनियाठेर और चन्दौसी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। घटनास्थल बनियाठेर का था। जिससे बनियाठेर पुलिस शव को उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई और शव मोर्चरी पर रख दिया। थानाध्यक्ष सहदेव ¨सह ने बताया कि मृतक के पिता मुनेश शर्मा की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।