गोवंशीय पशु को चोरी करके किया वध
सम्भल हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव खिरनी में रात को किसी समय पशु तस्कर उनके गोवंशीय पशु को खोलकर ले गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 07:58 PM (IST)
सम्भल, जासं: हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव खिरनी निवासी मोहन सिंह ने शुक्रवार की रात को अपने गोवंशीय पशु को घर में बांध दिया था। रात को पूरा परिवार कमरे में सो रहा था। ऐसे में रात को किसी समय पशु तस्कर उनके गोवंशीय पशु को खोलकर ले गए। शनिवार की सुबह जब पशु आसपास तलाश किया की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। एक मक्का के खेत में गोवंशीय पशु की खाल व अवशेष मिले। पशु स्वामी की सूचना पहुंची थाना पुलिस ने पशु स्वामी की तहरीर पर अज्ञात पशु तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि पशु स्वामी की तहरीर पर अज्ञात पशु तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें