पेंशन की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तहसील में गरजीं
चन्दौसी (सम्भल) बिना पेंशन के रिटायरमेंट करने की सरकार विरोधी नीतियों के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष है।
चन्दौसी (सम्भल) : बिना पेंशन के रिटायरमेंट करने की सरकार विरोधी नीतियों के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष है। सरकार की इस नीति के विरोध में सोमवार को नगर के बदायूं चुंगी पर काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्र हुई। वहां से पैदल पदयात्रा करके तहसील पहुंची। तहसील गेट पर धरना देकर प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही 26 नवंबर को हड़ताल करने की चेतावनी दी।
सोमवार की दोपहर को नगर के बदायूं चुंगी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्र हुई। जहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंची। तहसील गेट पर धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन पर बोलते हुए संगीता गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना फंड, पेंशन रिटायर करना प्रदेश सरकार के महिला सशक्तिकरण के नारे को धोखा है। प्रदेश सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। सरकार उनकी मांगों की उपेक्षा कर रही है। उनकी मांग है कि उनको 21 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए और रिटायमेंट के बाद उनको मासिक पेंशन के रूप में 10 हजार प्रतिमाह दिया जाए। पुष्टाहार का राशन डीलरों को दिया आदेश वापस लिया जाए। आंगनबाड़ी के खाली पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए। अंत में प्रदर्शनकारियों ने यूपी सरकार को 26 नवंबर को हड़ताल करने की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन में स्नेहलता चौधरी, अचला शर्मा, अर्चना मौर्य, मिथलेश कुमारी, महारानी, पवन कुमारी, द्रोपदी देवी, मंजू रानी, अनीता रानी, प्रेमजीत कौर, ममता गुप्ता, रजनी, हरवती, पुष्पा देवी, भुवनेश्वरी आदि मौजूद रही।