विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा के वसीम ने 'शिवा' बनकर रचा ढोंग: धर्म छिपाकर युवती से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी धमकी; केस दर्ज

Published: Mon, 17 Aug 2026 09:55 PM (IST)

अमरोहा में 'शिवा' बन वसीम ने धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म किया। असलियत सामने आने पर ब्लैकमेल व धमकी दी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

संवाद सूत्र, ऐंचोड़ा कंबोह (संभल)। अमरोहा के सैदनगली निवासी दूसरे संप्रदाय के एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। साथ ही झांसा देकर उसके साथ कई बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

असलियत सामने आने पर जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपित युवक ने उसे जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

ऐंचोड़ा कंबोह क्षेत्र के एक गांव पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन काफी समय से बीमार चल रही थी। करीब छह माह पहले अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र ढक्का मोड़ निवासी वसीम उर्फ टुन्टा ने खुद को उनका दूर का रिश्तेदार बताते हुए अपना नाम शिवा जाटव और निवासी हसनपुर बताया।

इसके बाद वह उनके घर आने-जाने लगा। आरोप है कि वह इलाज कराने के बहाने युवती को मौलाना और अन्य तांत्रिकों के पास ले जाता रहा। उसने युवती से छेड़खानी करते हुए प्रेमजाल में फंसा लिया।

युवती ने पूरी डिटेल खंगाली तो उसके वास्तविक नाम और पहचान की जानकारी हुई। पता चला कि शिवा ने धर्म और पहचान छिपाकर झांसे में लिया। वसीम जब ब्लैकमेल कर रुपये की मांग करने लगा तो युवती ने स्वजन को पूरी घटना बताई।

इसके बाद पीड़ित के भाई ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मोहम्मद शाह फैसल का कहना है कि आरोपित वसीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 15 साल पहले प्यार के लिए अपनाया था इस्लाम, अब संभल के कप्तान सिंह ने परिवार संग मांगी सनातन धर्म में वापसी की अनुमति