सपाइयों के कब्जे में रहा डेढ़ घंटे मुरादाबाद आगरा हाईवे
गुडडू यादव, राजीव उर्फ राजू यादव के नेतृत्व में मंगलवार को नेहरू चौराहे पर जाम लगा कर सरकार विरोधी नारे लगाये। जाम लगाने वालों में प्रदीप यादव, राजीव यादव के अलावा अमित यादव, अमरीश यादव, पूर्व गुन्नौर चैयरमैन मुजफ्फर अली कक्के वर्तमान चैयरमैन पति व बसपा नेता आरिफ अली व बसपा नेता सरदार प्रताप ¨सह, ¨चटू यादव, अख्तर अली, अनिल यादव, बबलू यादव, विजय यादव, जिप्पी, लकी उस्मानी आदि मुख्य रूप से अगुवाई कर रहे थे।
बहजोई : पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर इलाहाबाद जाने से रोके जाने पर नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने असमोली विधायक के नेतृत्व में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
मंगलवार की दोपहर दो बजे के लगभग मुरादाबाद आगरा हाईवे पर स्थित नगर के इस्लाम नगर चौराहे पर असमोली की सपा विधायक ¨पकी यादव, पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल ¨सह यादव के साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता जा पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रयागराज जाने से रोके जाने का विरोध करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी के के सरोज स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, थाना धनारी प्रभारी निरीक्षक र¨वद्र प्रताप ¨सह, थानाध्यक्ष बनियाढेर संजय ¨सह पुलिस कर्मियों के साथ जाम स्थल पर जा पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन विधायक सहित सपा कार्यकर्ता सड़क पर जा बैठी ¨पकी यादव ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिटलर शाही नहीं चलने दी जाएगी। आज प्रदेश में अराजक तत्व हावी है। गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूर्व मंत्री बृजेंद्र पाल ¨सह यादव ने कहा कि प्रदेश में गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। यहां सतीश प्रेमी, गुल्लू यादव, प्रमोद यादव, जिला महासचिव हरवीर ¨सह यादव, कृष्ण मुरारी शंखधार, निसार अहमद, जमील अहमद कुरेशी, बॉबी, धर्म ¨सह, अतुल गुप्ता, कपिल गुप्ता, रोहित यादव, सुनील यादव, दिनेश यादव, मोहित यादव, रघुराज यादव, नीरज, अभिषेक यादव, हरिओम प्रधान, शोभित कुमार, संजीव यादव, मुकेश यादव, राम अवतार यादव, शुभम यादव आदि मौजूद रहे। सपा मुखिया की गिरफ्तारी से गुस्साए सपा-बसपा ने लगाया जाम
गुन्नौर: सपा मुखिया अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से रोकने पर सपाईयों बसपाईयों ने पूर्व राज्यमंत्री प्रदीप उर्फ गुडडू यादव, राजीव उर्फ राजू यादव के नेतृत्व में मंगलवार को नेहरू चौराहे पर जाम लगा कर सरकार विरोधी नारे लगाये। जाम लगाने वालों में प्रदीप यादव, राजीव यादव के अलावा अमित यादव, अमरीश यादव, पूर्व गुन्नौर चैयरमैन मुजफ्फर अली कक्के वर्तमान चैयरमैन पति व बसपा नेता आरिफ अली व बसपा नेता सरदार प्रताप ¨सह, ¨चटू यादव, अख्तर अली, अनिल यादव, बबलू यादव, विजय यादव, जिप्पी, लकी उस्मानी आदि मुख्य रूप से अगुवाई कर रहे थे।