अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया सक्षम सेवा को सम्मानित
प्रीति मिश्रा , शालिनी शर्मा, एकता भारती, संगीता शर्मा, मधु सक्सैना, प्रवीना गुप्ता, अभिलाषा प्रजापति, पूजा अग्रवाल, आशा वाष्णेय, आशा सारस्वत, मंजू सक्सैना, रेखा रस्तोगी, ¨टकल गुप्ता, आरती ¨सह, रूचि अग्रवाल, रचना सक्सैना, सुनीता शर्मा, शीनू चौधरी, कल्पना गुप्ता ,कविता मल्होत्रा, शालिनी अग्रवाल आदि रहे।
चन्दौसी: सामाजिक संस्था मातृशक्ति फाउंडेशन की ओर से रविवार को दिल्ली के रफी मार्ग स्थित ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सम्मेलन सहभागिता सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए देश भर से तीस से अधिक विभूतियों को मुख्य अतिथि अभिनेता सुनील शेट्टी ने सम्मानित किया। इसमें चन्दौसी के सक्षम सेवा के अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया है। जानकारी मिलने के बाद संस्था के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई वितरित कर खुशी व्यक्त की।
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र आदि देशभर से आमंत्रित समाजसेवियों का सम्मान किया गया। जिसमें प्रदेश स्तर पर इस सम्मेलन में सक्षम सेवा संस्था को सम्मानित किया गया। जिसके लिए सक्षम सेवा संस्था के अध्यक्ष आशीष मलिक को सुनील शेट्टी के साथ मातृशक्ति फाउंडेशन के निदेशक राजवीर कौशिक व संस्थापक बाला शर्मा ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अभिनेता सुनील शेट्टी द्वारा सक्षम सेवा संस्था के अध्यक्ष को सम्मान मिलने के बाद संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों में खुशी है। खुशी जाहिर करने वालों में नूतन चौधरी, विनीता सक्सेना, रंजना शर्मा, प्रीति मिश्रा, शालिनी शर्मा, एकता भारती, संगीता शर्मा, मधु सक्सेना, प्रवीना गुप्ता, अभिलाषा प्रजापति, पूजा अग्रवाल, आशा वाष्र्णेय, आशा सारस्वत, मंजू सक्सेना, रेखा रस्तोगी, ¨टकल गुप्ता, आरती ¨सह, रूचि अग्रवाल, रचना सक्सेना, सुनीता शर्मा, शीनू चौधरी, कल्पना गुप्ता ,कविता मल्होत्रा, शालिनी अग्रवाल आदि रही।