गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 20 से अधिक लोग घायल, दीपावली पर हरियाणा से बिहार जा रहे थे यात्री
संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस पलटने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। ये यात्री दीपावली ...और पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद पहुंची पुलिस।
HighLights
गंगा एक्सप्रेसवे पर पवांसा के पास यात्रियों से भरी बस पलटी।
हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल, जिला अस्पताल में भर्ती।
यात्री दीपावली मनाने हरियाणा से बिहार जा रहे थे।
जागरण संवाददाता, संभल। दीपावली पर घर लौट रहे लोगों की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब गंगा एक्सप्रेसवे पर पवांसा के पास यात्रियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में करीब 150 लोग सवार थे। घायलों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा से बिहार जा रहे थे करीब 150 यात्री, दीपावली पर घर लौटते समय हादसा
बस हरियाणा के आंवला से बिहार के दरभंगा जिले जा रही थी। इसमें सवार अधिकांश लोग हरियाणा में मजदूरी करते हैं और दीपावली का त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे थे। यात्रियों के मुताबिक, चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
