Move to Jagran APP

सम्भल में दूध व मिठाई समेत 19 नमूने फेल, 61 लाख का जुर्माना

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से जनपद में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए समय समय पर चेकिग अभियान चलाया जाता है। करीब दो साल पहले चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दूध क्रीम रसगुल्ले बर्फी सरसों के तेल व चावल के नमूने लिए थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 12:29 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 12:29 AM (IST)
सम्भल में दूध व मिठाई समेत 19 नमूने फेल, 61 लाख का जुर्माना
सम्भल में दूध व मिठाई समेत 19 नमूने फेल, 61 लाख का जुर्माना

सम्भल, जेएनएन: खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चेकिग के दौरान लिए गए नमूने जांच में फेल हो गए। अपर जिलाधिकारी की ओर से 19 दुकानदारों पर 61 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान सम्भल में 10, चन्दौसी में पांच, गुन्नौर में दो, बहजोई व पाकबड़ा में एक-एक नमूना जांच के लिए लिया गया था। 19 नमूनों में दूध के आठ, क्रीम का एक, रंगीन रसगुल्ले के दो, बर्फी के दो, सरसों के तेल के पांच व चावल का एक नमूना लिया गया था।

loksabha election banner

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से जनपद में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए समय समय पर चेकिग अभियान चलाया जाता है। करीब दो साल पहले चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से दूध, क्रीम, रसगुल्ले, बर्फी, सरसों के तेल व चावल के नमूने लिए थे। इन नमूनों की जांच के लिए इन्हें लैब भेजा गया था। जांच में नमूने अधोमानक निकले। इसके बाद खाद्य विभाग द्वारा अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया गया, जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय की ओर से इन 19 दुकानदारों पर 61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। किस पर लगा कितना जुर्माना

नाम निवासी उत्पाद जुर्माना

राजपाल कैमा (हयातनगर) दूध तीन लाख

मोहम्मद नवी मल्ली सराय (सम्भल ) दूध तीन लाख

मोहम्मद नजर रसूलपुर धतरा हयातनगर (हयातनगर) क्रीम तीन लाख

विकुल देवल मंढ़ावली असमोली दूध तीन लाख

मशकूर बाजार गंज हयातनगर बर्फी चार लाख

अमित कुमार मोहम्मदपुर टांडा सम्भल सरसों तेल चार लाख

जीशान नाहरठेर नखासा दूध तीन लाख

शकील अहमद हैवतपुर हयातनगर दूध चार लाख

फिरासत अशरफपुर असमोली रसगुल्ले तीन लाख

इमरान भाजेभाज खां सरायतरीन सरसों का तेल चार लाख रुपये

निजामुद्दीन नवादा कुढ़फतेहगढ़ बर्फी चार लाख

आयुष अग्रवाल आवास विकास चन्दौसी चावल दो लाख

सुरेश कुमार अकरौली चन्दौसी दूध चार लाख

मोहम्मद रफी चन्दौसी सरसों का तेल तीन लाख

नन्हें चन्दौसी सरसों का तेल तीन लाख

राजू यादव निजामपुर रजपुरा दूध चार लाख

देव कुमार यादव न्यौरा रजपुरा दूध चार लाख

मुनेश कुमार पाठकपुर बहजोई रंगीन रसगुल्ला एक लाख

जमील पाकबड़ा रिफाइंड दो लाख

वर्जन

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए सैंपल लैब से फेल होने के बाद मामले की सुनावाई की गई, जिसके बाद जनपद के नौ थाना क्षेत्रों में 19 दुकानदारों पर 61 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

कमलेश कुमार अवस्थी, अपर जिलाधिकारी सम्भल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.