1.10 लाख रुपये लूटने का लगाया आरोप
गुन्नौर: थाना धनारी क्षेत्र के पाठकपुर नाधा मार्ग पर बाइक सवार युवक को रोक लिया। जेब में र
गुन्नौर: थाना धनारी क्षेत्र के पाठकपुर नाधा मार्ग पर बाइक सवार युवक को रोक लिया। जेब में रखे एक लाख दस हजार रुपये बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूट लिए। बाद में बदमाश शोर मचाने पर फायर करते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
गांव अकराबाद निवासी जुगल किशोर बदायूं जनपद के इस्लामनगर स्थिति ईंट भट्टे पर अपने घर के निर्माण के लिए ईटों के पैसे जमा करने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह पाठकपुर नाधा मार्ग पर पहुंचा तो तीन बदमाशों ने बाइक सवार को रोक लिया। आरोप हैं कि बदमाशों ने मारपीट करते हुए जेब में रखे एक लाख दस हजार रुपये छीन लिए। बाद में बदमाश तमंचे लहराते हुए मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट की बात गलत है। दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। उसी विवाद के चलते लूट का आरोप लगाया जा रहा है।