मदनी ने लिखा खट्टर को पत्र, मस्जिद खोलने की मांग
देवबंद (सहारनपुर) : हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम द्वारा मदीना मस्जिद को सील किए जाने के म
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:08 PM (IST)
देवबंद (सहारनपुर) : हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम द्वारा मदीना मस्जिद को सील किए जाने के मामले में जमीयत उलेमा ए ¨हद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने ¨चता व्यक्त करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को पत्र प्रेषित कर अविलम्ब मस्जिद खुलवाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि मस्जिद सील किए जाने से मुसलमानों में बेचैनी है। मस्जिद को नमाज के लिए खोलने का आदेश जारी किया जाए। पत्र में मुसलमानों की इस मूल और महत्वपूर्ण धार्मिक इबादत (नमाज) को शांतिपूर्ण तरीके से अदा करने को विश्वसनीय बनाने और शरारती तत्वों के इरादों को विफल बनाए जाने की मांग की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें