Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर पूजा-अर्चना, जगह-जगह खिचड़ी वितरण

मकर संक्रांति का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। 200 वर्ष पुराने बाबा गोटेश्वर महादेव मंदिर में मकर संक्रांति कार्यक्रम में मुस्लिम समाज ने भी भागीदारी की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 11:33 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 11:33 PM (IST)
मकर संक्रांति पर पूजा-अर्चना, जगह-जगह खिचड़ी वितरण
मकर संक्रांति पर पूजा-अर्चना, जगह-जगह खिचड़ी वितरण

सहारनपुर, जेएनएन। मकर संक्रांति का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। 200 वर्ष पुराने बाबा गोटेश्वर महादेव मंदिर में मकर संक्रांति कार्यक्रम में मुस्लिम समाज ने भी भागीदारी की।

loksabha election banner

मंडी समिति रोड स्थित बाबा गोटेश्वर महादेव मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है। मंदिर के पुनस्र्थापना कार्य का आरंभ जिला प्रशासन की अगुवाई में गत माह 11 दिसंबर को मंदिर की चाबियां सौंपे जाने के साथ हुआ था। गुरुवार को समाज के लोगों ने मिलकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। मठ मंदिर विभाग के प्रांत प्रमुख आचार्य कमल किशोर ने कहा कि यहां के स्थानीय मुस्लिम समाज ने जिस प्रकार से आपसी भाईचारे का सहयोग दिया, उससे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में यह मंदिर देश की हिद-ू मुस्लिम एकता को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आचार्य आशीष, पंडित दीपक नवानि, पंडित वेद प्रकाश, पंडित परीक्षित ने मुख्य यजमान विनय सिघल से रुद्राभिषेक कराया। सैकड़ों भक्तों ने भगवान का अभिषेक कर खिचड़ी का भोग लगवाकर अन्न का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वार्ड-63 के पार्षद शाहीन नौशाद के साथ मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। जयपाल सिंह, रविन्द्र तोमर, गिरीश अग्रवाल, अमित शर्मा, संजीव जैन, किशोर शर्मा, सुनील गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में मकर संक्रांति पर हरि मंदिर धर्म समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी वितरित की गई। गरीबों व असहायों को कंबल भी दिए गए। मंदिर के प्रधान पुजारी तिलकराज, हरीश चावला, राजेंद्र अरोड़ा, सुभाष मनचंदा, ओपी अरोड़ा, सुशील कुमार, नरेंद्र मोहन, सेवाराम शर्मा, सुभाष, अरविद जैन मौजूद रहे।

देहरादून-पंचकूला हाईवे स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा व सत्संग आयोजित किया गया। परम पूज्या साध्वी पूर्णानंद महाराज, स्वामी सदानंद महाराज द्वारा शिव सत्संग एवं संकीर्तन किया गया। हरि मोहन, मनोज कुमार शर्मा, संजय कर्नल, अशोक चौधरी, ईशान शर्मा, मोहित शर्मा, नीरू सिंह, डा.उमेश सचान, कश्मीर सिंह, नीलिमा राणा, डा.नीलू राणा आदि उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा महाराजा अग्रसेन चौक पर मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर परमेंद्र बंसल, आदेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राम राजीव सिघल, बृजेश अग्रवाल, संगीता गोयल, जिला अध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, विपुल गुप्ता, अशोक अग्रवाल द्वारा भोग लगाया गया।

हिदू जागरण मंच महानगर के तत्वावधान में मोहित नगर कुटिया मंदिर पर सहभोज व खिचड़ी वितरण एवं मकर संक्रांति पर्व मनाया गया।

प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह, रविदास पीठ के महंत मदनदास, अनिल अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष प्रवेश धवन, गिरिराज राणा, कुलदीप राणा, अश्विनी शर्मा, सतपाल प्रधान, अपनेश चौहान आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.