Move to Jagran APP

¨हदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

देवबंद (सहारनपुर) : नगर की विभिन्न सड़कों, पथ प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने समेत विभिन्

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 08:59 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 08:59 PM (IST)
¨हदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
¨हदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

देवबंद (सहारनपुर) : नगर की विभिन्न सड़कों, पथ प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर ¨हदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर पालिका में प्रदर्शन किया। पालिका अधिकारियों के उचित आश्वासन के बाद ही गुस्साए कार्यकर्ता लौटे।

loksabha election banner

शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में युवा मोर्चा और ¨हदू स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद पहुंचे। जहां उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिषेक त्यागी ने कहा कि बार बार शिकायत के बावजूद भी पालिका प्रशासन समस्याओं का निराकरण कराने को लेकर गंभीर नहीं है। कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने ईओ की गैर मौजूदगी में निर्माण विभाग के लिपिक नौशाद अहमद का घेराव किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक नगर, वाल्मीकि बस्ती, मोहल्ला कायस्थवाड़ा, जनकपुरी, शिवपुरी समेत कई मोहल्लों में पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। सड़कें टूटी है और सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल है। आरोप लगाया कि शासन से 110 कर्मचारियों के पैसे आते है जबकि केवल 70 कर्मचारी ही सफाई कार्य में लगाए गए है। अभिषेक ने कहा कि नगर पालिका भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ कर रह गया है। लिपिक नौशाद अहमद ने सभी समस्याओं का 22 जनवरी तक निस्तारण करा दिए जाने का आश्वासन दिया। देहात मंडल अध्यक्ष रोहित त्यागी, कन्हैया राणा, मनीष त्यागी, अंकित कोरी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.