भाजपा चला रही सर्व धर्म व जाति के लिए योजनाएं : सुभाष शर्मा
संस, देवबंद (सहारनपुर): आयुष बोर्ड के चेयरमैन व भाजपा लोकसभा प्रभारी डॉ सुभाष शर्मा ने कहा ि
संस, देवबंद (सहारनपुर): आयुष बोर्ड के चेयरमैन व भाजपा लोकसभा प्रभारी डॉ सुभाष शर्मा ने कहा कि 15 दिवसीय पदयात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया है। इसका लाभ जनता को जरूर मिलेगा।
भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक राजेश ¨सघल ने अशोक विहार स्थित आवास पर अपने स्वागत समारोह में डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सर्व धर्म व जाति के हितों को ध्यान में रखकर अनेक योजनाएं चला रही हैं। जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, शिवराज रोड व जिला महामंत्री पवन सवई ने कहा कि जिला सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी मंडल अध्यक्ष निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। इस मेहनत का फल लोकसभा चुनाव में मिलेगा।
विधानसभा संयोजक आइटी विभाग विवेक तायल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपनी जनहित योजनाओं और विकास के दम पर 2019 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रभारी डॉ. सुभाष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कीर्तिकांत शर्मा, अंकित जैन, राजेश कुमार, सौरव बंसल, रोबिन अग्रवाल, प्रदीप ¨सघल आदि मौजूद रहे।