सुहागिनों ने रखा वट सावित्री का व्रत
कोरोना को लेकर लगाए लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को महिलाओं वट सावित्री का व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। बरगद के वृक्ष की परिक्रमा कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना।
सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना को लेकर लगाए लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को महिलाओं वट सावित्री का व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। बरगद के वृक्ष की परिक्रमा कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना। शुक्रवार को महिलाओं ने बरगद के पत्ते के साथ पूजा की। उनका कहना था कि हम सरकार के आदेश और लॉकडाउन की वजह से पूजा करने बाहर नहीं जा सके, इसलिए बरगद के पत्ते से घर में ही पूजा की। दिल्ली रोड हसनपुर में महिलाओं द्वारा बरगद के पेड़ की परिक्रमा कर पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन माता सावित्री अपने ²ढ़ संकल्प द्वारा यमराज से अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापिस ले आई थी। इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।