महिला दिवस पर करेंगी रक्तदान
फैमिली आफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट महिला दिवस के मौके पर एक अनोखा रक्तदान शिविर लगने जा रहा है। महिला दिवस से एक दिन पहले यानि सात मार्च को यह रक्तदान शिविर लगाया जाएगा जिसमें केवल महिलाएं ही रक्तदान करेंगी।
सहारनपुर, जेएनएन। फैमिली आफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट महिला दिवस के मौके पर एक अनोखा रक्तदान शिविर लगने जा रहा है। महिला दिवस से एक दिन पहले यानि सात मार्च को यह रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें केवल महिलाएं ही रक्तदान करेंगी। महिलाओं को रक्तदान करने के फायदे तक बताए जाएंगे।
कोर्ट रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान स्टाप थैलीसीमिया प्रोजेस्ट इंचार्ज डाक्टर नीता यादव ने बताया कि अधिकतर देखने में आता है कि महिलाएं पारिवारिक कार्यों में इतना व्यस्त हो जाती हैं कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। यही कारण है कि अधिकतर महिलाओं में खून की कमी हो जाती है। महिलाओं में 12.5 हीमोग्लोबिन होना चाहिए। महिलाओं को बताया जाएगा कि रक्तदान करने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है। कैलोरी खर्च होने से शरीर की चर्बी कम होती है। रक्तदान करने से नई कोशिकाओं का सर्जन होता है। आचार्य अनिता शर्मा व मंजू अरोड़ा ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन महिलाओं के द्वारा ही किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में इस तरह का पहला रक्तदान शिविर सहारनपुर में लगाया जा रहा है। इस रक्तदान शिविर में एकत्रित होने वाला खून महिलाओं के ही काम आएगा।
कथा सुनाई
सहारनपुर : श्रीकृष्ण परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में नवीन नगर स्थित गढ़वाल सभा में चल रही दिव्य श्रीरामकथा में कथा व्यास मनोज महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम बड़े दयालु है। राम चरित्र की कथा हमें शुद्ध-आत्मा बनाकर संतोषजनक जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करती है। रामायण जीवन तथा भागवत मनुष्य को कल्याण की कला सिखाती है। उन्होंने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।