Move to Jagran APP

पति की लंबी उम्र की कामना

नगर व क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व परंपरागत रुप से श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखा तथा पति के दीर्घायु होने की कामना की। करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाएं पह

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 10:55 PM (IST)
पति की लंबी उम्र की कामना
पति की लंबी उम्र की कामना

सहारनपुर जेएनएन। करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाएं पहले से ही तैयारियों में जुट गई थीं। इस मौके पर चूड़ी एवं श्रंगार का सामान बेचने वालों के यहां महिलाओं की भारी भीड़ रही। दिन में महिलाओं ने इकट्ठा होकर करवा चौथ व्रत कथा का श्रवण किया। दिन भर उपवास के बाद महिलाओं ने चंद्र दर्शन कर अपना उपवास खोला। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व को लकर बाजारों मे भी दिन भर भारी भीड़ रही।

loksabha election banner

ग्रामीण क्षेत्र मे भी महिलाओं ने भी करवा चौथ के पर्व पर व्रत रखा। पति की दीर्घायु के लिए भगवान से कामना की। देर रात चंद्र दर्शन पर व्रत खोला गया। इसके साथ ही अब दीपावली के आगमन की तैयारियां भी आरंभ हो गई हें।

लखनौती : लखनौती क्षेत्र में भी पर्व परंपरागत तरीके से श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने उपवास रखा तथा रात में च्रंद दर्शन कर पति की लंबी उम्र की कामना की।

संसू महंगी: क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व परंपरागत रुप से श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर चूड़ी एवं श्रृंगार का सामान बेचने वालों के यहां महिलाओं की भारी भीड़ रही। दिन भर उपवास के बाद महिलाओं ने चंद्र दर्शन कर अपना उपवास खोला। सुबह से ही महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर दिन में कहानी भी सुनी।

अंबेहटा : नगर व देहात में करवा चौथ का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । महिलाओं ने अपने पति की स्वस्थ सुखी व लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में करवा चौथ के व्रत को लेकर महिलाएं एक दिन पहले ही व्रत की तैयारी में लग जाती हैं। पतिव्रता महिलाओ ने सुबह ही सज धजकर हाथों में सुंदर-सुंदर आकृतियों की मेहंदी लगा कर के निर्जला व्रत रखा। दोपहर में एकत्र होकर के करवा चौथ की कहानी सुनी पतिव्रता महिलाओं ने चांद को देखकर पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलें। पतियों ने भी अपनी-अपनी पत्नियों को उपहार भेंट किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.