सजना है मुझे सजना के लिए
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : करवाचौथ का त्यौहार महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ब्यूट
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : करवाचौथ का त्यौहार महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ब्यूटी पार्लर व मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। पहली बार करवाचौथ मना रही महिलाएं सजी-धजी नजर आई। शनिवार को करवाचौथ का त्यौहार कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में धूम धाम श्रद्धा के साथ मनाया गया महिलाएं व्रत राई रही और करवा चौथ की पूजा की। कस्बे के ब्यूटी पार्लरो में महिलाओं की सजने सवरने व मेंहदी लगवाने के लिए भीड़ रही।
तीतरो: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी आयु की कामना मां पार्वती से की। महिलाओं ने श्रद्धा भाव से मंदिरों में पूजा-अर्चना कर व्रत रखा इनमे बड़ी संख्या ने निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं भी शामिल रही।
जड़ौदापांडा: महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर सामूहिक रूप से करवाचौथ की कथा सुनी। शाम को गणेशजी की पूजा कर पतियों के दीर्घायु होने की कामना की तथा बायना निकालकर अपने बुजुर्गो को दिया और उनके चरण स्पर्श कर सदा सुहागिन होने का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संसू, अंबेहटा: नगर के मुख्य बाजार में सुबह से ही सुहागिन महिलाओं की भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्र बलाल खेड़ी, हबीबपुर, अंबेहटी,बाइखेड़ी, ढायकी, चापरचिड़ी ,दैदपुरा व अलीपुरा आदि गांव में करवाचौथ के त्योहार को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।
महंगी: ग्रामीण क्षेत्र में करवाचौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने दोपहर में करवाचौथ की कहानी भी सुनी।
सरसावा: भारतीय संस्कृति के अनुरूप आज महिलाओं ने अपने पति की दीर्घ आयु के लिए व्रत रख ईश्वर से कामना की।