Move to Jagran APP

सहारनपुर :: गंगनहर से मिले महिला के शव की शिनाख्त

तीन दिन पूर्व गंगनहर से मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। महिला गागलहेड़ी सहारनपुर की रहने वाली थी। वहीं महिला के मायके वाले उसकी मौत का जिम्मेदार उसके ससुराल वालों को ठहरा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 12:22 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 12:22 AM (IST)
सहारनपुर :: गंगनहर से मिले महिला  के शव की शिनाख्त
सहारनपुर :: गंगनहर से मिले महिला के शव की शिनाख्त

सहारनपुर, जेएनएन। तीन दिन पूर्व गंगनहर से मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। महिला गागलहेड़ी सहारनपुर की रहने वाली थी। वहीं महिला के मायके वाले उसकी मौत का जिम्मेदार उसके ससुराल वालों को ठहरा रहे हैं। मामले में तहरीर देने की तैयारी हो रही है।

loksabha election banner

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे पुल के समीप गंगनहर में तीन दिन पहले एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने महिला का शव बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया था। तभी से पुलिस महिला की शिनाख्त को लेकर प्रयास कर रही थी। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि मृतका की शिनाख्त हो गई है। महिला का नाम मुनेश है। महिला का ससुराल लक्सर में है। महिला की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला के सोलानी पार्क के समीप से गंगनहर में गिरने की बात सामने आई है, जिसके चलते मामले को कोतवाली रुड़की भेजा रहा है। (संस)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.