Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे और महिला ने खड़ा कर दिया हंगामा... खूब हुई मारपीट, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

    By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 03 Dec 2025 02:28 PM (IST)

    एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए। आरोपों के बाद मेहमानों में मारपीट शुरू हो गई ...और पढ़ें

    Hero Image

    रामपुर मनिहारान में शादी में होता हंगामा। वीडियो ग्रैब

    संवाद सूत्र, जागरण, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। शादी रोकने का प्रयास करने पर एक महिला व बारतियों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी संपन्न कराई। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कस्बे के तहसील मार्ग पर एक विवाह समारोह चल रहा था। जब दूल्हा-दुल्हन मंच पर थे, तभी थाना तीतरो क्षेत्र की एक महिला अन्य लोगों के साथ तेज आवाज में बोलती हुई मंच पर चढ़ने लगी और दूल्हे को बुराभला कहने लगी। तभी दूल्हे पक्ष की महिलाओं ने महिला को पकड़ लिया। महिलाओं के द्वारा उसे रोकने पर उसने जबरन मंच पर चढ़ने की कोशिश की तो महिलाओं में मारपीट हो गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली तथा शादी को संपन्न कराया। बाद में तीतरो क्षेत्र की महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी को रोकने के लिए वह एक महिलाओं के साथ आई थी। बारात के लोगों ने साथ आई महिला के साथ भी मारपीट की और उसके 16 हजार छीन लिए।

    दूसरे पक्ष की ओर से दुल्हन के पिता द्वारा तीतरो की महिला के खिलाफ जातिसूचक शब्द तथा शादी में रुकावट डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्ष के मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मामला इंटरनेट मीडिया पर भी पूरी तरह चल रहा है।