वोटर लिस्ट में नाम की स्पेलिंग गलत या यह एक से अधिक बार है तो आपके पास है सुधार कराने का मौका, पूरा प्रोसेस
Saharanpur News: मतदाता सूची में नाम की गलतियों या दोहरी प्रविष्टियों को ठीक कराने के लिए अपने बीएलओ से संपर्क करें।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
सहारनपुर में एसआइआर में कम हुए थे 2.76 लाख मतदाता।
सहारनपुर में बीएलओ दो नवंबर तक सुधार करेंगे।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मतदाता सूची में आपके नाम अथवा स्वजन के नाम की स्पेलिंग यदि गलत है। सूची में नाम एक से अधिक स्थान पर नाम अंकित है, इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी गलतियों को सही कराने के लिए अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते है।
बीएलओ संबंधित मतदाता से फार्म भरवाने के बाद अपने माेबाइल ऐप से डाटा अपडेट करेंगे। जिले में एसआइआर के बाद 2.76 लाख से अधिक मतदाता कम हो गए थे।
विधानसभा मतदाता सूची में गलतियों को ठीक कराने के अभियान के अंतर्गत जिले में बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक की व्यवस्था के अनुसार कैंप में भरे गए अथवा आनलाइन भरे जाने वाले आवेदन को जांच के बाद बीएलओ फीडिंग के लिए भेजते थे।
हाल ही में कुछ जिलों की मतदाता सूची में अंकित नाम में गलतियां मिली थी, इसके बाद आयोग की ओर से निर्देशित किया गया कि बीएलओ के माध्यम से सूची की जांच कराकर गलतियों में सुधार कराया जाए। मतदाता सूची की एसआइआर प्रक्रिया से पहले 27 अक्टूबर-2025 को जिले की सात विधानसभा सीटों पर 26 लाख 42 हजार 675 मतदाता थे।
10 अप्रैल-2026 को एसआइआर की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 2.76 लाख से अधिक मतदाता कम होने के बाद 23 लाख 65 हजार 816 मतदाता रह गए थे। सूची के अपडेशन में 30 सितंबर को जिले की सात सीटों पर 23 लाख 75 हजार 777 मतदाता हो चुके है, इनमें 12 लाख 78 हजार 521 पुरुष तथा 10 लाख 97 हजार 183 महिला और थर्ड जेंडर 73 है।
10 अप्रैल के बाद 30 सितंबर तक जनपद की मतदाता सूची 9961 मतदाता बढ़े थे। मतदाता सूची में डबल नाम चिन्हित कर उनकी जांच 17 और 24 अक्टूबर को लगाए शिविर के दौरान की गई थी। अब सूची की जांच का काम बीएलओ के माध्यम से कराया जा रहा है। जांच में डबल नाम, गलत नाम आदि को चिन्हित कर बीएलओ मतदाताओं से संपर्क कर रहे है।
संबंधित फार्म भरवाकर बीएलओ को अपने मोबाइल ऐप से गलती को सही कर सूची को अपडेट करना है। यह काम दो नवंबर तक बीएलओ द्वारा पूरा किया जाएगा।
