देवबंद-बरला मार्ग पर टोल बेरियर लगाने का विरोध
इवे निर्माण कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से लगाया जा रहा था बेरियर संस देवबंद स्टेट हाइवे 59 का निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा देवबंद-बरला मार्ग पर टोल वसूलने के लिए लगाए जा रहे बेरियर का क्षेत्रवासियों ने जमकर विरोध किया। निर्माण कार्य का विरोध करते हुए लोगों ने मौके पर काम कर रहे मजदूरों को भी भगा दिया। स्टेट हाइवे कंपनी द्वारा रोहाना क्षेत्र में बनाए
सहारनपुर जेएनएन। स्टेट हाइवे 59 का निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा देवबंद-बरला मार्ग पर टोल वसूलने के लिए लगाए जा रहे बेरियर का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया। गुस्साए लोगों ने मौके पर काम कर रहे मजदूरों को भी भगा दिया।
स्टेट हाइवे कंपनी द्वारा रोहाना क्षेत्र में बनाए गए टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है। इतना ही नहीं निर्माण कंपनी की मनमानी का आलम यह है कि टोल प्लाजा के समीप गांवों के रास्ते रोहाना जाने वाले रास्ते तक पर टोल बेरियर लगा दिया गया है। अब कंपनी ने देवबंद क्षेत्र में भी मनमाने ढंग से टोल वसूलने की योजना बनाई है। इसी के तहत गुरुवार को हाइवे निर्माण कंपनी द्वारा देवबंद-बरला मार्ग पर खंड विकास कार्यालय के समीप जेसीबी लगाकर टोल बेरियर लगाने का काम शुरू किया। जब इसकी खबर क्षेत्र के लोगों को लगी तो उनमें कंपनी के खिलाफ रोष फैल गया और लोगों ने मौके पर पहुंच कर इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने हंगामा करते हुए निर्माण कार्य में लगी जेसीबी को रोककर मजदूरों को भगा दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पति माजिद अली, पालिकाध्यक्ष पुत्र जमालुद्दीन अंसारी, तंजीम खान आदि का कहना था कि हाइवे निर्माण कंपनी नियम कानून की अनदेखी कर मनमाना टैक्स वसूलने के लिए जबरन टोल बेरियर लगा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।