'आतंकवाद के समर्थक कश्मीरी छात्र देवबंद छोड़ें'
देवबंद (सहारनपुर) : पुलवामा आंतकी हमले से आक्रोशित विहिप (धर्म प्रसार) के प्रांत मंत्री विकास
देवबंद (सहारनपुर) : पुलवामा आंतकी हमले से आक्रोशित विहिप (धर्म प्रसार) के प्रांत मंत्री विकास त्यागी की विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। 44 सैकेंड की वीडियों में वह देवबंद के मदरसों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को दो दिन के अंदर देवबंद छोड़ने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन व खुफिया विभाग में हड़कंप मचा है।
रविवार की शाम वायरल हुई वीडियों में विहिप नेता विकास त्यागी ने कहा कि आतंकवाद का समर्थन कर रहे कश्मीरी छात्र राष्ट्रद्रोही हैं। उनका समर्थन करने वाले भी आतंकवादी हैं। इसलिए भारत सरकार को ऐसे देशद्रोहियों के साथ सख्ती के साथ निपटना चाहिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि देवबंद दारुल उलूम समेत अन्य मदरसों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों को दो दिन के अंदर देवबंद से भगा देना चाहिए। अन्यथा बजरंग दल स्वयं ऐसे देशद्रोहियों से निपटना जानता है।
इनका है कहना..
वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। स्थानीय पुलिस को देवबंद में विशेष सर्तकता बरतने के आदेश जारी कर दिए गए है।
विद्यासागर मिश्र, एसपी देहात, सहारनपुर।