Move to Jagran APP

त्यागी बिरादरी में एकताका अभाव :राजकुमार त्यागी

देवबंद (सहारनपुर) : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने कहा कि एकजुटता के बिना किसी

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 08:48 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 08:48 PM (IST)
त्यागी बिरादरी में एकताका अभाव :राजकुमार त्यागी
त्यागी बिरादरी में एकताका अभाव :राजकुमार त्यागी

देवबंद (सहारनपुर) : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने कहा कि एकजुटता के बिना किसी भी समाज का उत्थान संभव नहीं है। त्यागी बिरादरी में एकजुटता का अभाव है।

loksabha election banner

रेलवे रोड स्थित एक सभागार में आयोजित युवा त्यागी जागरण मंच के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राजकुमार त्यागी ने समाज की एकजुटता के साथ शिक्षा व राजनीति क्षेत्र में युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। मुजफ्फरनगर के भाजपा जिला महामंत्री पंकज त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज के लोगों को आपसी मनमुटाव दूर कर आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने नशाखोरी से दूर रहने का भी समाज के युवाओं से आह्वान किया। कहा कि त्यागी बिरादरी को पिछड़े वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए भी संघर्ष करना होगा। मंच के जिला उपाध्यक्ष नीरज त्यागी, जिला मंत्री सतीश त्यागी व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल त्यागी ने भी विचार रखे। अंत में आयोजकों ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चंद त्यगाी ने की। मौके पर शंकर त्यागी, विक्की त्यागी, जितेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी, डॉ. अर¨वद त्यागी, डिंपल त्यागी, श्रवण त्यागी, मयंक त्यागी, संजय त्यागी, मांगेराम त्यागी, संदीप त्यागी प्रधान, कपिल त्यागी, सुमेंद्र त्यागी, आदेश त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.