विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आलू बीज की खरीद पर मिलेगा 1000 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान, बीज बुकिंग को करना हाेगा ऑनलाइन आवेदन

By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 17 Oct 2026 04:14 PM (IST)

यूपी सरकार ने आलू किसानों को बीज खरीद पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक अनुदान देने का फैसला किया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. उद्यान विभाग ने आलू बीज की दरें निर्धारित कीं।

  2. डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पहुंचेगा अनुदान।

संवाद सूत्र, गंगोह (सहारनपुर)। सरकार ने आलू किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज में किराए में राहत के बाद अब बीज पर अनुदान देने का फैसला लिया है। जो किसानों के लिए बहुत राहत की बात है। उद्यान विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए आलू बीज की दरें निर्धारित कर दी हैं।

जिस पर किसानों को आलू बीज की खरीद पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक अनुदान दिया जाएगा। बीज की बुकिंग के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे किसानों को कम दाम पर बीज उपलब्ध हो जाएगा।

जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि आलू बीज खरीदने के बाद पात्र किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक अनुदान भेजा जाएगा। विभाग निर्धारित दरों के अनुसार कुफरी बहार एपी-3 के सीड साइज बीज की कीमत 3630 रुपये और ओवर साइज की कीमत 3040 रुपये प्रति क्विंटल है।

इसी तरह कुफरी चिप्सोना-1 के सीड साइज बीज की दर 3630 रुपये और ओवर साइज की दर 3040 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।

पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन

उन्होंने बताया कि आलू बीज की बुकिंग प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर होगी। इच्छुक किसान potato.uphorticulture.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद कम से कम पांच प्रतिशत अग्रिम भुगतान करना अनिवार्य है। प्रति किसान अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्र के लिए बीज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक प्रजाति के लिए अधिकतम 0.5 हेक्टेयर की सीमा निर्धारित है।

किसानों को कम से कम दो प्रजातियों का चयन करना होगा। बीज खरीदने के बाद पात्र किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक अनुदान भेजा जाएगा।

आवेदन के लिए किसानों को भूमि अभिलेख, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक भूपेंद्र कुमार से मोबाइल नंबर 9917959700 पर संपर्क किया जा सकता है। किसानों ने सरकार के फैसले की तारीफ की।कहा कि इससे किसानों को।नया बीज सस्ता उपलब्ध हो सकेगा।