विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्यागी-भूमिहार-ब्राह्मण महाकुंभ में जुटे समाज के जिम्मेदार, सामाजिक एकजुटता और कुरीतियों के खात्मे का आह्वान

By Digital Desk Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 11 Oct 2026 01:44 PM (GMT+05:30)

देवबंद में त्यागी-भूमिहार-ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन हुआ, जिसमें सामाजिक एकजुटता, कुरीतियों के उन्मूलन और नशा मुक्ति पर जोर दिया गया। ...और पढ़ें

देवबंद के मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुधार के मद्देनजर आहूत त्यागी-भूमिहार-ब्राह्मण महाकुंभ में मंचासीन अतिथि। जागरण

देवबंद के मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुधार के मद्देनजर आहूत त्यागी-भूमिहार-ब्राह्मण महाकुंभ में मंचासीन अतिथि। जागरण

HighLights

  1. सामाजिक एकजुटता और कुरीति उन्मूलन पर महाकुंभ में जोर।

  2. युवाओं को नशे से दूर रहने, शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान।

  3. राजनीतिक भागीदारी और चेतना जागृत करने की आवश्यकता।

संवाद सूत्र, जागरण. देवबंद (सहारनपुर)। सामाजिक एकजुटता, कुरीति उन्मूलन और नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए आज देवबंद में त्यागी, भूमिहार, ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठित होने और युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा व सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया जाएगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची।

देवबंद के मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुधार के साथ ही समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम में पहुंचे संगठन के पश्चिम प्रदेश प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में नशा मुक्ति, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा समाप्ति का संदेश देने के साथ ही समाज में राजनीतिक चेतना जागृत की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकता, शिक्षा और जागरूकता में निहित है। सामाजिक कुरीतियों को दूर किए बिना विकास की राह आसान नहीं हो सकती। युवाओं को नशे से बचाने और उनमें सकारात्मक सोच विकसित करने आदि मुद्दों पर सम्मेलन में जोर दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा समेत समाज की अन्य हस्तियां पहुंचीं। वहीं, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के गढ़ में सामाजिक एकजुटता पर होने वाला यह सम्मेलन राजनीतिक परिदृश्य में भी अहम माना जा रहा है।