कोरोना से दो की मौत, 113 पॉजिटिव
जिले में कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ती ही जा रही है। कोरोना काल के बाकि महीनों पर अगस्त भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को दो मौत के साथ आंकड़ा 41 पहुंच गया जबकि अगस्त में ही 30 लोगों की जान गई है। इसके अलावा 113 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि स्वस्थ होने पर 77 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। जनपद में अब 857 एक्टिव केस हैं। संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।
सहारनपुर जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ती ही जा रही है। कोरोना काल के बाकि महीनों पर अगस्त भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को दो मौत के साथ आंकड़ा 41 पहुंच गया, जबकि अगस्त में ही 30 लोगों की जान गई है। इसके अलावा 113 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि स्वस्थ होने पर 77 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। जनपद में अब 857 एक्टिव केस हैं। संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों का कोविड-19 के मानक के अनुसार अंतिम संस्कार करवा दिया गया। जिले में कोरोना से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा शाम को आई सूची में 113 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। यह लोग शहर से लेकर देहात तक सभी क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 2508 हो गई है जबकि 77 मरीजों की छुट्टी के बाद स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 1610 पहुंच गया है। जनपद में अब एक्टिव केस 857 हैं। संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।