कार्यकर्ताओं को कराया चुनौतियों से अवगत
तीतरों में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को भरत विद्या पीठ रादौर में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है जिसमें कार्यकर्ताओं को वर्तमान परिस्थितियों और आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया गया।
सहारनपुर, जेएनएन। तीतरों में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को भरत विद्या पीठ रादौर में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है, जिसमें कार्यकर्ताओं को वर्तमान परिस्थितियों और आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया गया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कश्यप ने पार्टी के इतिहास, उसके विकास आदि को बताया। दूसरे सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता मेला राम पंवार ने कार्यकर्ताओं को अन्य राजनीतिक दलों और भाजपा में अंतर समझाते हुए वर्तमान परिस्थितियों में किस प्रकार से समाज के बीच कार्य करें इसको बारीकी से समझाया। इससे पूर्व अभ्यास वर्ग का शुभारंभ पंडित दीनदयाल जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप पज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता खुशीराम कश्यप, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, चौधरी कुलबीर सिंह, पूर्व प्रधान योगेश वर्मा, चौधरी मांगेराम, जोगिदर आदि उपस्थित रहे।