ई-रिक्शा व सीएनजी वाहनों की भीड़ में उलझा जिला
सहारनपुर: जिले में ई-रिक्शा व सीएनजी आटो की तादाद निरंतर बढ़ती जा रही है। परिवहन विभ
सहारनपुर: जिले में ई-रिक्शा व सीएनजी आटो की तादाद निरंतर बढ़ती जा रही है। परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस की छूट के चलते प्रत्येक मार्ग पर जाम बढ़ता जा रहा है, जिससे आवागमन मुश्किल हो रहा है। मुख्य मार्गो से लेकर हाईवे तक पर बढ़ी इनकी भीड़ में जिला उलझ कर रह गया है।
वर्तमान में जिले का कोई भी मार्ग गली मोहल्ला ऐसा नहीं बचा है, जहां ई-रिक्शा व सीएनजी आटो की भरमार न हो। यह स्थिति तब है जब जिले में करीब 6800 ई-रिक्शा तथा मात्र 523 के करीब सीएनजी आटो परिवहन विभाग में पंजीकृत है। जबकि मार्गो पर 17 हजार से अधिक ई-रिक्शा व दो हजार से अधिक सीएनजी आटो व टैंपो दौड़ने की जानकारी मिली है। पूर्व में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में अनाधिकृत रूप से संचालित ई-रिक्शा व आटो पकड़ में आए थे। बाद में यातायात पुलिस ने जिम्मा संभाला, लेकिन वह खानापूरी साबित हुआ है। यही नहीं दूसरे जिलों से सीएनजी आटो लाकर संचालित करने किए जा रहे है। नियम दरकिनार कर हो रहा संचालन
परिवहन विभाग द्वारा ई-रिक्शा को फाइव प्लस वन तथा सीएनजी आटो को थ्री प्लस वन में सवारी में पंजीकृत किया हुआ है। जबकि ई-रिक्शा में आठ से 10 तथा सीएनजी आटो में 10 से 12 तक सवारियां भरी जा रही है। आटो को 14 किमी दूरी तक संचालित करने का परमिट जारी किया गया है, जबकि रूट निर्धारित नहीं किए गए है, जोकि यातायात नियमों का उल्लंघन है। रोडरेज की बढ़ रही घटनाएं
इतनी बड़ी संख्या में संचालन के बावजूद ई-रिक्शा व सीएनजी आटो का एक भी स्टैंड जिले में नहीं है। इन वाहनों के सड़कों पर कतार में खड़े रहने के कारण जाम लगा रहता है। वहीं सड़क पर भीड़ होने से रोडरेज की घटनाएं बढ़ती जा रही है। रेलवे स्टेशन, अग्रसैन चौक, रेलवे रोड, रोडवेज बस स्टैंड, अंसारी रोड, बोमंजी रोड, बेहट स्टैंड चिलकाना स्टैंड मंडी समिति रोड, अंबाला रोड पुल कंबोहान रायवाला, रानी बाजार, सर्राफा, नखासा बाजार पर इनके संचालन से लगने वाले जाम से व्यापारी परेशान है तथा कई बार विवाद हो चुके है। इनका कहना है..
अनाधिकृत संचालित ई-रिक्शा व आटो पर कार्रवाई की जाती रही है। मानक विपरीत संचालित आटो व ई-रिक्शा की जानकारी मिली है, अधिक सवारी भरने व मानक पूरे नहीं होने पर सीज की कार्रवाई अभियान चलाकर की जाएगी।
-एलके मिश्रा, संभागीय परिवहन अधिकारी सहारनपुर।