देश की उन्नति के लिए स्वदेशी अपनाएं
व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने व्यापारियों का आह्वान किया कि वह स्वदेशी वस्तुओं को अपनाये और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें।
सहारनपुर जेएनएन। व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने व्यापारियों का आह्वान किया कि वह स्वदेशी वस्तुओं को अपनाये और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें। इससे हमारा देश ओर अधिक उन्नति करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग ने कोरोना महामारी के दौरान जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज को हर संभव सहयोग करने का काम किया है।
राष्ट्रीय संयोजक मंगलवार को कस्बे में व्यापारी एवं भाजपा नेता सुनील राजदेव के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी सुरक्षा फोरम सहित समस्त व्यापारी वर्ग ने समाज के हर जरूरतमंद की मदद के लिये काम किया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिये स्वदेशी के नारे को व्यापारी वर्ग की साकार करने में जुटा है। जिसमें विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सहारनपुर मंडल स्तरीय बैठक कर यहां के व्यापारियों की समस्याओं को जानने के बाद उनका निस्तारण कराया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेश धीमान, जिला महामंत्री मनोज ठाकुर, व्यापारी नेता राकेश गाबा, वशिष्ठ गुप्ता, अनिल सिघल, प्रवीन, कमल चुघ, विकास सैनी, मयंक गर्ग आदि रहे।