भाजपा का बहिष्कार करेगा त्यागी समाज
देवबंद (सहारनपुर) : भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की रिहाई के बाद त्यागी
देवबंद (सहारनपुर) : भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की रिहाई के बाद त्यागी समाज खुलकर भाजपा के खिलाफ उतार आया है। एसडीएम कार्यालय पर 20 दिन से धरने पर बैठे त्यागी समाज ने भाजपा पर सवर्ण समाज के शोषण का आरोप लगाते हुए 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। त्यागी बहुल गांवों में भाजपा नेताओं को न घुसने देने की चेतावनी दी गई है।
पिछड़े वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहा त्यागी समाज का धरना प्रदर्शन धीरे धीरे आक्रामक होने लगा है। चंद्रशेखर की रिहाई पर त्यागी समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। धरने को संबोधित करते हुए नवीन त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने रावण को रिहा करके सवर्ण विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है, जबकि सवर्ण समाज हमेशा से भाजपा के साथ खड़ा रहा है। त्यागी समाज अब भाजपा को वोट नहीं करेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में त्यागी समाज पउप्र में भाजपा का विरोध करेगा। गलत काम करने पर भीम आर्मी को भी मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर राम मोहन त्यागी, राजीव त्यागी, आस मोहम्मद त्यागी, वैभव त्यागी, राजेंद्र त्यागी, नरेश त्यागी, चौधरी अर्जुन ¨सह, रतन त्यागी, दिनेश त्यागी, अखिलेश त्यागी, वैभव त्यागी, राजेश त्यागी, नवनीत त्यागी, अक्षय त्यागी, सोनू त्यागी और जितेंद्र त्यागी मौजूद रहे।
कोई नहीं ले रहा सुध
एसडीएम कार्यालय पर 20 दिनों से धरने पर बैठे त्यागी समाज के लोग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और भाजपा नेताओं से नाराज नजर आए। समाज के नेताओं ने कहा कि सत्ता पक्ष से जुडे एक भी नेता ने त्यागी समाज की समस्याओं को पूछना भी गंवारा नहीं समझा।