तिरंगा पदयात्रा निकाल भरा देशभक्ति का जज्बा
देवबंद (सहारनपुर) : चंद्रशेखर आजाद युवा मंच द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर में तिरंगा पद
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 09:17 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 09:17 PM (IST)
देवबंद (सहारनपुर) : चंद्रशेखर आजाद युवा मंच द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर में तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मंच के जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग व नगराध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
स्थानीय कार्यालय से शुरू हुई यात्रा पठानपुरा होते हुए शास्त्री चौक पर पहुंची, जहां लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इसके उपरांत यात्रा सुभाष चौक पर पहुंची। यहां पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समाजसेवी राजकिशोर गुप्ता व रामकला सैनी ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है। ऋषि कपूर, बिजेंद्र चौधरी, अंशुल गर्ग, अर¨वद बंसल आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें