सहारनपुर में बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची
सहारनपुर में रविवार रात को शरारती तत्वों ने गांव बादशाहपुर में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ दी। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 12:13 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 12:13 PM (IST)
सहारनपुर,जेएनएन। रविवार की रात को कुछ शरारती तत्वों ने गांव बादशाहपुर में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ दी। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना का पता सोमवार की सुबह चला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और और हंगामा कर रहे हैं लोगों को शांत कराया गया।
शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के बादशाहपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार की सुबह जब लोग निकले तो लोगों ने देखा की प्रतिमा का एक हाथ टूटा हुआ था। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई।। अंबेडकर समिति के सचिव की तरफ से अज्ञात शरारती तत्वों खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें