Move to Jagran APP

पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन

धन-धन श्रीगुरुग्रंथ साहेब की सरपरस्ती व पंच प्यारों की अगुवाई में रविवार को श्रीगुरु नानकदेव के 550वें प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 11:30 PM (IST)
पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन
पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन

सहारनपुर, जेएनएन। धन-धन श्रीगुरुग्रंथ साहेब की सरपरस्ती व पंच प्यारों की अगुवाई में रविवार को श्रीगुरु नानकदेव के 550वें प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला गया है। श्रीगुरु सिंह सभा से प्रारंभ हुए नगर कीर्तन का लोगों ने शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

loksabha election banner

रविवार दोपहर गुरुद्वारा रोड स्थित श्रीगुरु सिंह सभा से शुरू हुए नगर कीर्तन में सबसे आगे छात्र-छात्राएं धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे, जिसके पीछे युवा नगाड़ा बजाते हुए चल रहे थे। घोड़ों पर सवार निहंग सिख, बैगपाइपर बैंड भक्तिमय धुन बजाते हुए चल रहा था। प्रभातफेरियों के कीर्तनी जत्थों एवं गुरुवाणी की धुनों से माहौल भक्तिमय हो रहा था। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चें भी शामिल रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़क के दोनों ओर खड़े होकर नगर कीर्तन का कर रहे थे।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा रोड से कुतुबशेर चौक, अंबाला रोड, घंटाघर, भगत सिंह मार्ग, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, चौक फव्वारा, मोरगंज, भगत सिंह चौक होता हुआ गोशाला रोड स्थित पंजाबी गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। इससे पूर्व यहां कीर्तन के स्वागत के लिए श्रद्धालु सुबह से ही तैयारियों में जुटे थे। इससे पूर्व अंबाला रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट सहित अनेक स्थानों पर नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। पंच प्यारों में साहिब जत्थेदार मनिदर पाल सिंह, अजीत सिंह, गुरुदयाल सिंह, मेहर सिंह व मनमीत सिंह के साथ सुंदर व मनमोहक पालकी साहेब में श्रीगुरुग्रंथ साहेब की सवारी सुशोभित थी। महिला सत्संग जत्था गुरबानी का शबद गायन कर रहा था। पंजाबी गुरुद्वारा की तरफ से कीर्तन का स्वागत हरप्रीत सचदेवा, एमपी सिंह चावला, मोहनजीत सिंह, इंद्रजीत सचदेवा, बलजीत सिंह, बलबीर सिंह, रमणीक सिंह ने किया। नगर कीर्तन में श्री गुरुसिंह सभा प्रधान सरदार जसबीर बग्गा, हरिंद्र चड्ढा, गुरु परब संयोजक सतविदर माकन, अमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह खालसा, रघुबीर सिंह, गुरविदर पाल सिंह कालड़ा आदि का योगदान रहा।

उधर, सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई से संबद्ध सिटी प्लाजा मोबाइल एसोसिएशन द्वारा श्रीगुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व पर आयोजित नगर कीर्तन निकाला गया, जिसका भगत सिंह मार्ग पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान विवेक मनोचा, सुरेंद्र मोहन चावला, मोहनलाल मेहंदीरत्ता, हरजीत सिंह, यशपाल सिंह डाबरा, विरेन्द्र पाल सिंह, मानस सेतिया, सार्थक बाठला, राजन गांधी, अरविद कुमार, एसके दुआ, नीरज जैन, राजीव मदान, अशोक छाबड़ा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.