Move to Jagran APP

विपक्ष के गलत इरादों को सफल नहीं होने देगी सरकार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाकर झूठ द्वारा कुछ लोगो को भड़का कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जबकि कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि आखिर नागरिकता संशोधन अधिनियम में ऐसा क्या है जिसका वह विरोध कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:05 AM (IST)
विपक्ष के गलत इरादों को सफल नहीं होने देगी सरकार
विपक्ष के गलत इरादों को सफल नहीं होने देगी सरकार

सहारनपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाकर झूठ द्वारा कुछ लोगो को भड़का कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जबकि कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि आखिर नागरिकता संशोधन अधिनियम में ऐसा क्या है, जिसका वह विरोध कर रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियोंव कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। विजय बहादुर पाठक ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को मेरठ के शताब्दी मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जनजागरण रैली की जा रही है, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसके लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सभी को जनजागरण रैली के विषय में जानकारी दें। उन्होंने बताया कि जनजागरण रैली में पश्चिम क्षेत्र के नौ जिलों के लोग सम्मिलित होंगे और प्रत्येक विधानसभा से भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने इसके साथ ही मंडल कार्यकारिणी व महानगर कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर चर्चा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक बृजेश सिंह, देवेंद्र निम, चौधरी किरत सिंह, चेयरमैन राजपाल जुड्डा, महापौर संजीव वालिया, कृष्ण कुमार पुंडीर, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर महामंत्री नरेश धनगर, किशोर शर्मा, संदीप रावत, नीरज माहेश्वरी, प्रेमपाल कटारिया, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अनिल मित्तल, विक्रम शर्मा, अमित गर्ग, योग चुघ, विपिन चौधरी, प्रमोद कौशिक, अजित राणा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--लोगों को जागरूक कर रही भाजपा

संवाद सहयोगी, देवबंद : भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि देश के विपक्षी सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर मुस्लिम समाज के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। कानूनन पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्संख्यकों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। कहा कि कानून से किसी भी मुस्लिम समाज के व्यक्ति को डरने और भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।

शनिवार को नगर के मोहल्ला सैनी सराय स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी के आवास पर पहुंचे एमएलसी विजय बहादुर पाठक कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत देश एक संविधान से चलेगा। सीएए और एनआरसी में बदलाव करना समय की मांग थी। आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति कर मुस्लिमों के अंदर भ्रम पैदा कर रहे हैं। इस कानून में किसी भारतीय मुस्लिम के खिलाफ कोई भी गलत नीति नहीं है। कहा कि भाजपा पूरे देश और प्रदेश में कानून को लेकर लोगों को जागरूक करने में लगी है। बैठक को जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, डीसीडीएफ चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, विपिन भारतीय ने संबोधित किया। कार्यक्रम के उपरांत भाजपाइयों ने विजय बहादुर पाठक का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संदीप शर्मा, शिवराज सिंह रोड, डा. पवन संवई, अनवर अली, चौधरी ओमपाल, वैभव अग्रवाल उषा रानी, गगन मित्तल, राजू सैनी, रेखा शर्मा, कृष्णा देवी और उमेश सैनी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.