धरना प्रदर्शन को कलक्ट्रेट कर्मचारी लखनऊ रवाना
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 16 सितंबर को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 25 कर्मचारियों ने प्रस्थान किया।
सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 16 सितंबर को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 25 कर्मचारियों ने प्रस्थान किया।
लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने से पूर्व कलक्ट्रेट स्थित संघ कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में जिलाध्यक्ष संजय शर्मा व जिला मंत्री प्रताप सिंह राणा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में वेतन भत्ते, कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के दस फीसदी पदों पर प्रमोशन, पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों को लेकर होने वाले धरना प्रदर्शन में जनपद के 25 कर्मचारी शामिल होंगे। जिला मंत्री प्रताप सिंह राणा ने बताया कि प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय प्रचारक नीरु सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आदेश कौशिक, मोहम्मद सरवर सिद्दीकी, प्रताप सिंह राणा, राजेंद्र कुमार, सचिन कुमार, गौरव कुमार, सुनील कुमार, शंशाक कुमार, मनीष कुमार का लखनऊ जाने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया।