Move to Jagran APP

यमुना का जलस्तर घटा, भूमि का कटान

पठेड़ में रविवार को यमुना नदी में आई बाढ़ का सितम तीसरे दिन भी जारी रहा। यमुना नदी में पानी कम होने के साथ ही खेतों में कटाव होने के कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 10:29 PM (IST)
यमुना का जलस्तर घटा, भूमि का कटान
यमुना का जलस्तर घटा, भूमि का कटान

सहारनपुर, जेएनएन। पठेड़ में रविवार को यमुना नदी में आई बाढ़ का सितम तीसरे दिन भी जारी रहा। यमुना नदी में पानी कम होने के साथ ही खेतों में कटाव होने के कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं तीन दिन से यमुना नदी पार के गांवों का संपर्क अन्य जगह से कटा रहा। भारी बरसात के बाद रविवार को यमुना नदी मे आई बाढ़ में गांव टोडरपुर भूखड़ी, साहपुरा, पचकुआ, मंझार, आल्हनपुर, लालवाला, टापुमाजरी, गाजदीनपुर, सोंधेबास गांवों के सैकड़ों किसानों की लगभग 200 बीघा जमीन पॉपुलर व धान की फसल समेत यमुना नदी की धार में समा चुकी है। जो जमीन बची हुई है उस पर खड़ी फसल पर भी रेत चढ़ गयी है। गांव टोडरपुर भूखड़ी के ग्राम प्रधान चौधरी संजय सिंह ने बताया कि यमुना में आई बाढ़ में पशुओं का चारा भी खत्म हो गया है। वहीं यमुना पार के गांव सोंधेबांस, गाजदीनपुर, भूड़ गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से तीसरे दिन भी कटा रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.