30 बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलट गई खाई में, देखते ही देखते मच गई चीख-पुकार Saharanpur News
बृहस्पतिवार को टाटा मैजिक में सवार होकर स्कूल जा रहें बच्चों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसमें 12 बच्चे घायल हो गए।
By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 03:25 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 03:25 PM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। बृहस्पतिवार को टाटा मैजिक में सवार होकर स्कूल जा रहें बच्चों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसमें 12 बच्चे घायल हो गए। टाटा मैजिक पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई।
राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों ने बच्चों को टाटा मैजिक से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। इस दुर्घटना में दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। बताते हैं कि टाटा मैजिक में करीब 30 स्कूली बच्चे से सवार थे। घटना की सुचना मिलते भी आलाधिकारी भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली क्षेत्र के गांव अम्बेहटा शेखा के पास की घटना। वहीं घायल बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है। सीओ अजय शर्मा ने बताया की घायल छात्रों के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी। उधर, हादसे के बाद स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें