24 घंटे का अखंड सूत यज्ञ का शुभारंभ
क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम व श्री गांधी आश्रम खादी भंडार के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर घंटाघर चौक पर 24 घंटे का अखंड सूत यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया।
जासं, सहारनपुर: क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम व श्री गांधी आश्रम खादी भंडार के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर घंटाघर चौक पर 24 घंटे का अखंड सूत यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल, चिरंजी लाल पंत तथा जेपी शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। व्यवस्थापक धरमू यादव व अखिलेश राय ने बताया कि सूत यज्ञ बुधवार दोपहर तक चलेगा तथा डीएम द्वारा समापन किया जाएगा। इस दौरान भगत सिंह रावत, अखिलेश प्रभाकर, आमिर खान, राम मौर्य, सोनेलाल, राजेश कुमार, उपेन्द्र सिंह, नरेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, श्याम लाल सैनी, दीपक कुमार, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
महिला कार्यकारिणी का गठन
जासं, सहारनपुर: यूथ फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी की अंबाला रोड स्थित होटल सभागार में आयोजित बैठक में महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष कंवलजीत सिंह लूथरा, राघव धवन व अंश मित्तल ने बताया कि रीतिका टक्कर को अध्यक्ष, तानिया कपिल को महासचिव, आस्था मल्होत्रा को उपाध्यक्ष, नेहा सिंह को सचिव, हरनीत कौर अर्सी, जुनेजा, प्रिया ठाकुर, काजल सिंह के अलावा पूजा, सौम्या सिंह, कंचन सिंह, मुस्कान बजाज नंदनी मलिक को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इस दौरान गौरव मदान, मनीष साहनी, नितिन नामदेव, दीपक गंगा, अंकित धवन, हिमांशु सैनी, तरूण लखानी, सागर आदि मौजूद रहे।