Move to Jagran APP

सूर्यदेव के नही हुए दर्शन, बढ़ी शीतलहर

मौसम में आए बदलाव व तेज हवा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन न होने पर शाम बुधवार को दिन भर ठंडी हवाएं चली। ठंड के कारण गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। शाम होते ही बाजार में लोग टोपी और मफलर में नजर आए। वही बेसहारा लोगों ने रैन बसेरों का रूख किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 10:49 PM (IST)
सूर्यदेव के नही हुए दर्शन, बढ़ी शीतलहर
सूर्यदेव के नही हुए दर्शन, बढ़ी शीतलहर

सहारनपुर, जेएनएन। मौसम में आए बदलाव व तेज हवा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन न होने पर शाम बुधवार को दिन भर ठंडी हवाएं चली। ठंड के कारण गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। शाम होते ही बाजार में लोग टोपी और मफलर में नजर आए। वही बेसहारा लोगों ने रैन बसेरों का रूख किया।

loksabha election banner

पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद ठंड का असर बढऩे लगा था। बुधवार को सुबह से ही तेज हवा के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया। शाम होते ही ठंड ने अपना असर दिखाया। निगम के रैन बसेरों में बेसहारा लोगों को आश्रय मिला। गंगोह: नगरपालिका परिषद द्वारा कोतवाली के सामने रैन बसेरे को आरंभ कर दिया था। ठंड बढऩे के साथ ही गर्म कपड़ा दुकानदारों के यहां भी भीड़ लगने लगी है। नरेश, हरीश, रिकू, मोहित आदि का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही उनकी बिक्री पर भी असर पड़ जाएगा। पिछले दो दिन से सूर्य देव व बादलों में लुका-छुपी का खेल चल रहा है। जड़ौदापांडा: ठंड बढ़ने के साथ ही रूई के भाव में भी उछाल आ गया है। वहीं गर्म कपड़ों की मांग बढ़ती जा रही है। गांव जड़ौदापांडा निवासी अरूण त्यागी दुकानदार ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नवंबर में ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। नानौता: शाम को शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम की खराबी के चलते समय से पूर्व ही नगर की अधिकांश दुकानें बंद हो गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.