Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार में जकड़े उत्तर प्रदेश में सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी: खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि डेढ़ दशक से जड़े जमाए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यूपी में सर्जिकल स्ट्राइक बेहद जरूरी है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 05 Nov 2016 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 09:33 PM (IST)
भ्रष्टाचार में जकड़े उत्तर प्रदेश में सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी: खट्टर

सहारनपुर (जेएनएन)। भाजपा की परिवर्तन रैली में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि करीब डेढ़ दशक से उप्र भ्रष्टाचार में जकड़ा हुआ हैं। इस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक बेहद जरूरी है। उप्र में भाजपा की सरकार बनी तो हरियाणा की तरह यहां भी भ्रष्टाचार समाप्त होगा और किसानों की समस्याएं प्राथमिकता से हल की जाएंगी।

loksabha election banner

देखें तस्वीरें : सहारनपुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सभा

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से यह बात कही। कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें इस बात का संतोष है कि हमने अधिकतर वादों को पूरा कर दिया है। वहां भ्रष्टाचार सिस्टम की नसों में घुस गया था, उसे बाहर निकालना बहुत जरूरी था, क्योंकि वह कैंसर का रूप ले रहा था। अब हरियाणा में भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है। उप्र में भाजपा की सरकार बनी तो यहां भी ऐसा ही होगा।

पढ़ें- राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल सियासी पाखंड के पासवर्ड : नकवी

खट्टर ने कहा कि हरियाणा में गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान हो रहा है। उप्र में भाजपा की सरकार बनने पर गन्ना किसानों की यह बड़ी समस्या भी समाप्त होगी। उप्र से बड़े पैमाने पर पापुलर की लकड़ी हरियाणा जाती है। अगर किसानों को कम रेट मिल रहा है तो इसके लिए मेरी सरकार नहीं बल्कि औद्योगिक इकाइयां जिम्मेदार हैं। उप्र में इस लकड़ी की बेस इकाइयां स्थापित हों तो किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा, पर उप्र सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि उप्र में गुंडागर्दी खत्म करानी है तो जनता को भाजपा की सरकार बनानी होगी। हमें पता है कि यहां गुंडे बूथ कब्जा लेते हैं, इसलिए हम चुनाव आयोग से कह कर यहां केंद्रीय सुरक्षा बल लगवाएंगे।

समाजवादी विकास रथ के पहिए थमे पर अखिलेश की यात्रा चलती रही


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.