नगर विकास मंत्री ने किया नगरायुक्त व मेयर को सम्मानित
सहारनपुर: कम्यूनिटी कंपो¨स्टग के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हुए सहारनपुर नगर निगम न
सहारनपुर: कम्यूनिटी कंपो¨स्टग के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हुए सहारनपुर नगर निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में नगर आयुक्त ज्ञानेद्र ¨सह व महापौर संजीव वालिया को सम्मानित किया।
बता दें कि शासन द्वारा करीब एक माह तक कराई गई स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में प्रदेश के समस्त नगर निगमों, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों में स्वच्छ वार्ड सर्वे कराया था। पूरे प्रदेश में सहारनपुर ऐसा अकेला जिला है जिसमें घरों व प्रतिष्ठानों से संग्रहित कूड़े-कचरे की कंपो¨स्टग कर बड़े पैमाने पर खाद बनायी जा रही है। यही नहीं सहारनपुर नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के साथ ही कूड़े कचरे के निस्तारण को भी अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। इसके लिए निगम द्वारा 5000 से अधिक घरों में होम कंपोस्टर लगाए गए हैं तथा आईटीसी के सहयोग से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भी 100 कंपोस्टर लगाए हैं।
हाल ही में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए लखनऊ की टीम ने वार्ड स्वच्छता के साथ ही विभिन्न दृष्टि से सहारनपुर नगर निगम क्षेत्र के श्रेष्ठ वार्डों का सर्वे किया था और अपनी रिपोर्ट प्रदेश शासन को प्रेषित की थी। सहारनपुर नगर निगम को कम्यूनिटी कम्पो¨स्टग के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले निगम के रुप में प्रथम स्थान के लिए चुना गया है। पुरस्कार समारोह में पूरे प्रदेश की सभी निकायों के चेयरमैन व अधिशासी अधिकारियों के अलावा सभी निगमों के मेयर व नगरायुक्त शामिल रहे।