सीएम के दौरे से पहले गन्ना मंत्री ने की समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से एक दिन पहले प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा शुक्रवार की शाम सहारनपुर पहुंच गए हैं। आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी नेताओं व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
सहारनपुर जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से एक दिन पहले प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा शुक्रवार की शाम सहारनपुर पहुंच गए हैं। आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी नेताओं व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की दोपहर सवा एक बजे सहारनपुर आएंगे। इसके बाद वह मंडलायुक्त सभागार में और वहां से सर्किट हाउस में मंडल के अधिकारियों के साथ कोविड-19 की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गन्ना मंत्री ने यहां पहुंचकर कमिश्नर संजय कुमार, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डा. एस चनप्पा व अन्य अधिकारियों के साथ कल की तैयारियों को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही समीक्षा बैठक करेंगे। अधिकारियों के अलावा उन्होंने पार्टी नेताओं पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, विधायक चौधरी किरत सिंह, विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के साथ भी कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया।