Move to Jagran APP

नोडल अधिकारी के औचक निरीक्षण से क्रय केंद्रों पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग के वित्त नियंत्रक एवं नोडल अधिकारी केके सिंह ने शुक्रवार को कई चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से तौल लिपिकों में हड़कंप मचा रहा। लखनऊ से आए नोडल अधिकारी केके सिंह ने शुक्रवार को दया शुगर मिल गागलहेड़ी एवं चीनी मिल गांगनौली देवबंद के गन्ना क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। दया शुगर गागलहेड़ी के गन्ना क्रय केंद्र ऊमाही की जांच की तो कांटा सही पाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:08 AM (IST)
नोडल अधिकारी के औचक निरीक्षण से क्रय केंद्रों पर मचा हड़कंप
नोडल अधिकारी के औचक निरीक्षण से क्रय केंद्रों पर मचा हड़कंप

सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग के वित्त नियंत्रक एवं नोडल अधिकारी केके सिंह ने शुक्रवार को कई चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से तौल लिपिकों में हड़कंप मचा रहा। लखनऊ से आए नोडल अधिकारी केके सिंह ने शुक्रवार को दया शुगर मिल गागलहेड़ी एवं चीनी मिल गांगनौली, देवबंद के गन्ना क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। दया शुगर गागलहेड़ी के गन्ना क्रय केंद्र ऊमाही की जांच की तो कांटा सही पाया। इस दौरान किसानों ने उनसे रोजाना तौल की मांग की, इसके लिये नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुचे चीनी मिल के अधिकारियों को प्रतिदिन तौल कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने गांगनौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र खजुरवाला की जांच की। इस मौके पर किसानों ने बजाज चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। नोडल अधिकारी ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। बाद में गन्ना क्रय केन्द्र तलहेड़ी रेल चीनी मिल देवबंद का भी निरीक्षण किया यहां भी तौल कांटा सही मिला। उपस्थित किसानों ने गन्ना विभाग की नई व्यवस्था ईआरपी की सराहना करते हुए कहा कि इससे सभी किसान घर बैठे ही अपने गन्ने कलेंडर व पर्ची आदि की जानकारी ले रहे हैं। निरीक्षण के समय उप गन्ना आयुक्त डॉ दिनेश्वर मिश्रा व सहायक चीनी आयुक्त सुभाष चन्द एवं गन्ना विकास निरीक्षक डॉ यशपाल सिंह व अन्य मिल व विभागीय अधिकारी रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.