भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति पर गूंजी तालियां
स्पिक मैके व जिला प्रशासन का कार्यक्रम जासं सहारनपुर स्वच्छ भारत अभियान श्रृंखला के अंतर्गत स्पिक मैके एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पद्मश्री गीता चंद्रन ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति दी। प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा।
सहारनपुर जेएनएन। स्वच्छ भारत अभियान श्रृंखला के अंतर्गत स्पिक मैके एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पद्मश्री गीता चंद्रन ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति दी। प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा।
बुधवार को मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मेरीज एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में पद्यश्री गीता चंद्रन ने भारतीय नाट्य शास्त्र के बारे में बताते हुए कहा कि भरत मुनि के मुख से वर्णन एवं इस नृत्य में भाव, राग एवं तालम के समन्वय के कारण इसे भरतनाट्यम कहा गया। उन्होंने प्रथम प्रस्तुति में पुष्पांजलि नृत्य और वंदे मातरम पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। मीरा भजन माने चाकर राखो जी। अंतिम प्रस्तुति में तिलाना प्रस्तुत किया। फादर थारसिस ने कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंट किए। आयोजन मेंअनुज शर्मा, जय मनोचा, आस्था, मेघा, समीर, आर्यन व जोदरिक का सहयोग रहा।
दूसरा कार्यक्रम सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुआ। भगवान शंकर एवं कृष्ण के प्रसंग पर आधारित भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। कृष्ण रस्वती के नारे के साथ खोला गया- यकुंडेंदु। इसके बाद शिव पंचाक्षरम। इसके बाद केवल बांसुरी के साथ राग यमन पर बिना शब्कृदों के भाव से कृष्ण प्रकरण प्रस्तुत किया। गीता चंद्रन नेतालम लगाने, ताल बनाए रखने, छोटे शुद्ध नृत्य की छोटी-छोटी प्रस्तुतियां देते हुए बाद बच्चों को अभ्यास कराया। संयोजन में अंशिका, वैष्णवी दिवेदी, फैजा खान, वाणी, यशिका सैनी, अनुष्का शर्मा शामिल रही। एस शंकर ने नाट्टूवाद्यम, गायन पर ज्योति श्रीदेवी, मृदंगम पर मनोहर, रविदर ने बांसुरी पर एवं मदुरा ने सहायक नृत्य पर संगत की। इस अवसर पर गीता चंद्रन छात्र-छात्राओं को पर्यावरण बचाने के लिए सिगल यू•ा प्लास्टिक को अलविदा करने का आग्रह कर कपड़े के थैले भी सांकेतिक रूप से भेंट किए।
संस्था अध्यक्ष चंदना जैन ने बताया स्पिक मैके की श्रृंखला में भारतीय शास्त्रीय कलाओं के साथ-साथ युवाओं को स्वच्छ रहने का संदेश देते हुए प्लास्टिक मुक्त सहारनपुर बनाने के लिए प्रेरित कर रहे है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त संजय सिंह, सिस्टर प्रधानाचार्या लूसी एवं समन्वयक शैफाली मल्होत्रा मौजूद रहीं।