कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को सत्याग्रह शुरू
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेस ने अब सेवा सत्याग्रह शुरू कर दिया है। शनिवार को पार्टी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर शुरू किए गए सत्याग्रह के साथ ही अन्य जिलों की तर्ज पर यहां भी सार्वजनिक रसोई को शुरू करवा दिया है। इसमें प्रतिदिन चार हजार भोजन के पैकेट तैयार कर जरुरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे।
सहारनपुर, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेस ने अब सेवा सत्याग्रह शुरू कर दिया है। शनिवार को पार्टी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर शुरू किए गए सत्याग्रह के साथ ही अन्य जिलों की तर्ज पर यहां भी सार्वजनिक रसोई को शुरू करवा दिया है। इसमें प्रतिदिन चार हजार भोजन के पैकेट तैयार कर जरुरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने जिला कांग्रेस मुख्यालय पर आज सार्वजनिक रसोई का संचालन प्रारंभ किया और गरीबों के लिए चार हजार भोजन के पैकेट तैयार करवाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी गरीब मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ते हैं और उनकी इस लडाई को मिल रहे जनसमर्थन एवं कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबराई जनविरोधी भाजपा सरकार ने उनके विरुद्ध झूठे आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जो कि अत्यधिक निदनीय, अलोकतांत्रिक एवं जनविरोधी सरकारी कदम है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी अहिसावादी नीतियों का अनुसरण करते हुए जनमानस की सेवा में ओर अधिक तेजी लाकर सेवा सत्याग्रह के माध्यम से अपने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग करती है। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मपाल जोशी, मनीष त्यागी, जमाल अहमद, प्राणनाथ शर्मा, नसीम खान, मोहम्मद अनस, विशाल जयवाल, सचिन वर्मा आदि उपस्थित रहे।