ससुराल में दामाद को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
मिर्जापुर क्षेत्र में दादाम और उसके मामा को ससुरालवालों ने खंभे से बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस समझौते की बात कह रही है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 12:47 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 12:47 PM (IST)
सहारनपुर (जेएनएन)। मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव में दामाद और उसके मामा की जमकर खबर ली गई। पत्नी को तंग करने पर ससुरालवालों ने दोनों को खंभे से बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है।
मायके आ गई थी विवाहिता
कस्बा बेहट के युवक की शादी मिर्जापुर क्षेत्र के गांव में हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते विवाहिता मायके चली आई थी। पांच दिन पहले युवक अपने मामा के साथ पत्नी को लेने ससुराल आया था। बताया जा रहा है कि वहां ससुरालवालों ने दोनों को खंभे से बांधकर पीटा।
वीडियो वायरल
गुरुवार को वीडियो वायरल हुआ तो घटना सामने आई। इस बारे में इंस्पेक्टर मिर्जापुर योगेश शर्मा का कहना है कि पति-पत्नी में विवाद के बाद विवाहिता के पिता पुत्री को घर ले आये थे। उसे लेने के लिए उसका पति किसी परिजन के साथ ससुराल आया था जहां उनके साथ अभद्रता की गई। मामला थाने तक पहुंचा था लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। बंधक बनाने की उन्हें जानकारी नहीं है और न उन्होंने वीडियो देखा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें