विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न सोना-चांदी… न ही रुपयों का लालच, इस चीज पर नजर पड़ते ही चमक जाती थीं इन चाेरों की आंखें, धरे गए तो खुला राज

Published: Tue, 16 Sep 2025 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2025 07:36 AM (IST)

सहारनपुर पुलिस ने सोलर प्लेट और बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन चोर गिरफ्तार किए गए हैं जिनके ...और पढ़ें

थाना कोतवाली देहात पुलिस की हिरासत में आरोपित। जागरण
थाना कोतवाली देहात पुलिस की हिरासत में आरोपित। जागरण

HighLights

  1. गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार, तीन आरोपित फरार, तलाश में जुटी पुलिस
  2. दो तमंचे, चार कारतूस और चोरी की गई सोलर प्लेट, इनवर्टर और बैटरी बरामद

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने सोलर प्लेट और बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर घूमकर दिन में रेकी करते थे और रात में सोलर प्लेट व बैटरी चोरी कर लेते थे। पकड़े गए चोरों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस और चोरी की गई सोलर प्लेट, इनवर्टर और बैटरी बरामद हुई हैं। गिरोह के तीन चोर अभी फरार हैं।

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ नगर द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि चोरी की बढ़ती वारदातों के चलते पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीम चोरों की तलाश में लगाई गई थी।

सोमवार को स्वाट टीम प्रभारी संजीव कुमार और कोतवाली देहात प्रभारी सुबे सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने माता शाकुंभरी विश्वविद्यालय के पास से तीन चोरों को दबोच लिया।

पकड़े गए चोरों की पहचान तहकीक पुत्र ताहिर, गुलशेर उर्फ गुल्लू पुत्र मेहरबान और अफजल पुत्र शमीम निवासी मुगलमाजरा थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। उनके पास से दो इनवर्टर, आठ बैटरे, एक वैल्डिंग मशीन, दो सोलर प्लेट, दो मोबाइल फोन, दो तमंचे व चार कारतूस बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे दिन में रेकी करते थे और रात में गांव के बाहर प्लांट और खेतों में लगी सोलर प्लेट व बैटरी चाेरी कर टेंपो में रखकर फरार हो जाते थे।

गुलशेर है गिरोह का मास्टरमाइंड

पुलिस ने बताया कि चोरों के गिरोह का मास्टर माइंड गुलशेर है। पकड़े गए तीनों बदमाशों के खिलाफ छह-छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के तीन बदमाश फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।