जीवन कौशल से संबंधित पहलुओं का कराया ज्ञान
सीबीएससी बोर्ड द्वारा लाइव स्किल जीवन कौशल का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापकों को जीवन कौशल प्रशिक्षण पर जोर दिया गया तथा विद्यार्थियों में जीवन कौशल विकास पर विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। बुधवार को एनआरआई विनोद गुप्ता की
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : सीबीएसई बोर्ड ने लाइव स्किल जीवन कौशल का आयोजन किया। इसमें अध्यापकों को जीवन कौशल प्रशिक्षण पर जोर दिया गया तथा विद्यार्थियों में जीवन कौशल विकास पर विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
बुधवार को एनआरआइ विनोद गुप्ता की संस्था रामरती एजुकेशन कांपलेक्स के बिल क्लिटन स्कूल में लाइव स्किल जीवन कौशल पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएवी स्कूल देहरादून प्रिसिपल सारिका एम बेम्बे व संस्था अध्यक्षा राज कमल सक्सेना ने किया। कार्यशाला में जीवन कौशल से संबंधित अनेक पहलुओं का ज्ञान अध्यापक अध्यापिकाओं को कराया गया। कार्यशाला में बताया गया जीवन कौशल में मनोसामाजिक दक्षता और पारंपरिक कौशल शामिल होती हैं जो लोगों को निर्णय लेने में सहायता करते हैं समस्याओं को हल करते हैं गंभीर व रचनात्मक रूप से सोचते हैं। कार्यशाला के अंत में सभी अध्यापक अध्यापिका को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। रामरति एजुकेशन कांपलेक्स अध्यक्ष राज कमल सक्सेना ने सभी का आभार जताया। कार्यशाला में जनपद के प्रमुख स्कूलों के 30 अध्यापक अध्यापिका ने भाग लिया। बिल क्लिटन स्कूल प्रधानाचार्य डा. एसपी सिंह ने कहा कार्यशाला में मिली जानकारी से शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शिक्षण में मदद मिलेगी।