Move to Jagran APP

शकील नदवी का किया फूलमालाओं से स्वागत

समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने को सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी के आगमन पर सपा पार्षद अभिषेक अरोड़ा के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के लोगो ने उनका फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 10:51 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 10:51 PM (IST)
शकील नदवी का किया फूलमालाओं से स्वागत
शकील नदवी का किया फूलमालाओं से स्वागत

सहारनपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने को सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी के आगमन पर सपा पार्षद अभिषेक अरोड़ा के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के लोगो ने उनका फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।

loksabha election banner

जीपीओ रोड स्थित होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शकील नदवी ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। ऐसे में जरूरत है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करे। इससे पूर्व पार्षद अभिषेक टिकू अरोड़ा ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी चंद्रशेखर यादव, राहुल भारती, विपिन जैन,पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, नागेंद्र राणा, वासिल तोमर, सलीम अख्तर, फहाद सलीम, सरदार मनिदर सिंह, सरदार जगजोत सिंह, सरदार अमितोज सिंह, सरदार लोविश कालड़ा, जितेंद्र सिंह , मनजोत सिंह, जतिदर सिंह, हरनीत सिंह, परमीत सिंह, सौरभ बब्बर, राजकुमार सरीन, धनप्रकाश, आशु गांधी, राजकुमार वाल्मीकि, सनी केसला, गौतम वाल्मीकि, स्नेहल भाटिया, काका वाल्मीकि, राजा भाटिया , नरेश जयसवाल, प्रिस पंडित, मोनू कश्यप, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।

गंगोह आगमन पर हुआ श्रीखाटू श्याम ज्योति का भव्य स्वागत

गंगोह: श्री खाटू श्याम मन्दिर से शुरु होकर संपूर्ण हिदुस्तान का भ्रमण करते हुए शुक्रवार शाम श्री खाटू श्याम ज्योति रथयात्रा नगर के शिव चौक पर पहुंची, जहां उसका शानदार स्वागत किया गया।

भजन सम्राट गिरिराज शरण के नेतृत्व में शुक्रवार को सायं नगर में पहुंचने पर च्योति रथ का शिव चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके सहायक के रुप में रथ पर पंकज शर्मा, विष्णु बावरा, विजय गोयल, पीयूष पाणी थे। च्योति के दर्शन को बडी संख्या में श्रद्धालु जन काफी देर से इंतजार कर रहे थे। यहां से रथ को कीर्तन स्थल श्री महादेव कुटी बड़ा हनुमान मंदिर ले जाया गया। शिव चौक से महादेव कुटी तक वातावरण को भक्ति रंग में रंग दिया गया। दिशु नामदेव, चंद्र मोहन आदि सैकड़ों यात्रा के साथ रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.